मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सीहोर में प्रोफेशनल मीट का आयोजन

भोपाल :

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रोफेशनल मीट को किया संबोधित प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष देश का स्वर्णिम काल: मंत्री सारंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सीहोर में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने “सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के11 साल” विषय पर प्रोफेशनल्स को संबोधित किया। मंत्री  सारंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की 11 वर्षों की उपल्बधियां बताई। उन्होंने 2014 से पहले और अब के भारत में आये सकारात्मक परिवर्तन के बारे में तुलनात्मक जानकारी भी दी।