नगर निगम के अमले ने नाले पर बने मकान और दुकानों पर चलाया बुलडोजर

एंकर- बारिश का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में जल भराव की स्थिति अक्सर निर्मित होती है इसको देखते हुए नगर निगम भी आप सक्रिय हो गया है नगर निगम ने नालों पर बने अतिक्रमणों हटाने का काम भी शुरू कर दिया है भोपाल के ऐशबाग इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नाले पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम का अमला सुबह से ही पहुंच गया था बता दे की नगर निगम अतिक्रमण दस्ते ने करीब 30 दुकान और आधा दर्जन के करीब मकान के अवैध निर्माण को गिरा दिया नगर निगम ने पहले ही इनको नोटिस देकर आगाह कर दिया था.हालांकि अतिक्रमण की कार्रवाई को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था लेकिन कोई विरोध देखने को नहीं मिला एसीपी अजय तिवारी ने बताया कि नगर निगम हमला पहले ही इनको नोटिस दे चुका था लोगों ने खुद ही दुकानों और मकान से अपना सामान हटा लिया था कहीं कोई विरोध की स्थिति देखने को नहीं मिली