शक के चलते एक सनकी पति ने पत्नी के बाल काटे

एंकर- शक के चलते एक सनकी पति ने पत्नी के साथ दरिंदगी की। उसने मारपीट करते हुए पत्नी के बाल काट दिए। ताकि वह बदसूरत दिखने लगे। यह मामला भोपाल अशोका गार्डन इलाके का है। अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार ये घटना सेठी नगर की है.घरों में जाकर सफाई का काम करती है। यह काम करना उसके पति को खटकता था उसने 17 जून की सुबह उसे काम पर जाने से इंकार कर दिया। इस बात का पत्नी ने यह बोलकर विरोध किया कि यदि वह काम पर नहीं जाएगी तो बच्चों को खाना कहां से लेकर वह आएगी। इसके बाद वह उससे गाली-गलौज करने लगा। उसको हाथ मुक्कों से बुरी तरह से मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने कैंची उठाकर पत्नी के बाल जगह-जगह से काट दिए। इसके बाद वह बोला इसी अवस्था में वह काम करने चले जाए। इसके बाद वह पुलिस थाने पहुंची।अशोका गार्डन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी मोके से फरार हो गया.जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.