दो सगे भाईयों ने पेट्रोल डालकर वृद्ध पर किया हमला

एंकर -राजधानी के बैरागढ़ इलाके मे दो सगे भाइयो ने एक वृद्ध पर पेट्रोल फेंककर हमला कर दिया.ऐसा करने के दौरान एक आरोपी भी झुलस गया.जानकारी के मुताबिक उषा जाटव और उनके पति रामकुमार जाटव पुलिस को बतया की वनट्री हिल्स बैरागढ़ में रहती है और उनके घर के पास ही आरोपी तुत्तल उर्फ मोहम्मद मकसूद और उसका छोटा भाई चूहा उर्फ नूर मोहम्मद भी रहता है वह शराब के नशे मे गाली गलौज कर रहे थे ज़ब मना किया तो आरोपी दो बिसलरी की बोतल में पेट्रोल भरकर लाए और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बोतल में आग लगाकर घर के भीतर फेंक दिया।जिससे आग लग गयी आग लगने के कारण घर में मौजूद उषा जाटव और उसकी दोनों बेटियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। आगजनी से पर्दा जल गया। पुलिस ने बताया कि आगजनी में आरोपी नूर मोहम्मद का हाथ बुरी तरह से झुलस गया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई आपराधिक प्रवृत्ति के भी है। बैरागढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया