26 जून को शुरू होगा मोहर्रम का पवित्र महीना मुस्लिम समाज की मांग
एंकर -इमाम हुसैन के बलिदान को याद मे शिया मुस्लिम समुदाय के पवित्र महीना मुहर्रम में जुलूस निकालते है। इस मौके पर इस्लाम को मानने वाले काले कपड़ों में जुलूस निकालते नजर आते है. और इस्लाम के लिए कर्बला में इमाम हुसैन के दिए बलिदान को याद करते है.26 जून को मोहर्रम का चाँद दिखेगा और इसी दिन से मोहर्रम का पवित्र महीना भी शुरू हो जायेगा. मोहर्रम के मतमी जुलुस और अलम को देखते हुए मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात कर मोहर्रम मे होने वाले आयोजन को लेकर ज्ञापन सौपा, कमेटी की और से कहा गया की अमल जहाँ बैठते है वहा की साफ सफाई जुलुस के रास्तो पर गड्डे भारवाने सुरक्षा के इंतजाम करने तजियो के विसर्जन के दौरान घाटों पर लाइट की व्यवस्था की जाये.बता दे की पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के नाती हजरत इमाम हुसैन समेत कर्बला के 72 शहीदों की शहादत की याद में मुस्लिम समाज खासकर शिया समुदाय मातम मनाता है और जुलूस निकालता है।
