आठवां राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह
भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रहेंगी मुख्य अतिथि, देशभर से आएंगे 5000 से अधिक प्रतिभागी
। भोपाल, आठवां राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मार्गदर्शन समारोह” दिनांक 22 जून 2025, रविवार को भोपाल स्थित रविंद्र भवन में बड़े धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन देशभर में आठ वर्षों से सतत रूप से हो रहा है और इस वर्ष भी इसका आयोजन अखिल भारतीय लोधी, लोध, लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ, लोधी महासभा (आलोक संघ) तथा अन्य सहयोगी संगठनों के माध्यम से किया जा रहा है।
इस भव्य कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, नवोदित युवाओं एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठजनों को एक मंच पर सम्मानित करते हुए समाज के भीतर सकारात्मक दिशा और प्रेरणा का संचार करना है।
अखिल भारतीय लोधी, लोध, लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ, लोधी महासभा (आलोक संघ) के प्रदेश अध्यक्ष आर.एस. लोधी जी ने बताया क इस समारोह में देश के कोने-कोने से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 500 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, नवनियुक्त पदाधिकारी, किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले युवा प्रतिभाएं, तथा समाज को समर्पित सेवानिवृत्त वरिष्ठजन भी इस मंच से सम्मानित होंगे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी, आलोक संघ के मुख्य मार्गदर्शक, मुख्य वक्ता तथा प्रेरक लोकेश कुमार लिल्हारे, जीएसटी कमिश्नर एवं लोधी समाज के समस्त सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
वही राष्ट्रीय परामर्शदात्री अध्यक्ष विजय बरैया जी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस आयोजन में देशभर से 5000 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, युवाओं को मार्गदर्शन देने और वरिष्ठजनों के अनुभवों को साझा करने का सशक्त मंच है।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय लोधी, लोध, लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ, लोधी महासभा (आलोक संघ) द्वारा मध्यप्रदेश में 350 से अधिक निःशुल्क कोचिंग क्लासेस का संचालन किया जा रहा है, जो श्रमोदय, ज्ञानोदय एवं नवोदय जैसे प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को तैयार करती हैं। इस दिशा में समय-समय पर टेस्ट परीक्षाओं का आयोजन भी किया जाता है। यह समारोह समाज को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस मौके पर समाज और आलोक संघ के पदाधिकारियों में आर.एस. लोधी जी, विजय बरैया जी, हरि सिंह वर्मा जी, उमा शंकर नरवरिया जी, राहुल वर्मा लोधी जी, प्रीतम सिंह लोधी जी, दिलीप सिंह राजपूत जी, एच एस भदोरिया जी, ओम प्रकाश लोधी जी, विजय सिंह पड़ेरिया जी, मदन गोपाल वर्मा जी, भानु लोधी जी, अजेंद्र राजपूत जी, गोरेलाल राजपूत जी, कमलेश वर्मा जी, अनिता वर्मा जी, कामिनी राजपूत जी, कांति पटेल जी, श्रीमती ममता वर्मा जी, यशोदा वर्मा जी, साधना नरवरिया जी, ममता चौधरी जी, ओमी सिंह लोधी, शिवानी सिंह जी उपस्थित रहे।

