11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 को अटल पथ पर

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री उइके होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 का “राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम” शनिवार 21 जून को प्रातः 6 बजे भोपाल के टीटी नगर स्थित अटल पथ पर आयोजित होगा। “एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर यह वृहद आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संबोधन भी होगा।