तेज रफ्तार कंटेनर महिला की दर्दनाक मौत

भोपाल-एंकर के मिसरोद इलाके में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक पर सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई मृतका की पहचान विदिशा निवासी कृष्णाबाई लोधी के रूप में हुई है कृष्णाबाई अपने भांजे सचेंद्र लोधी के साथ बाइक से भोपाल आ रही थी प्रकाश होटल के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ओवरटेक करते हुए उन्हें टक्कर मार दी हादसे में दोनों बाइक से गिर पड़े जिसमें कृष्णाबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई भांजे सचेंद्र लोधी ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद वह कंटेनर का 11 मील रोड तक पीछा करता रहा लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया हालांकि पीछा करते हुए उसने कंटेनर का नंबर नोट कर लिया जो पुलिस को सौंप दिया गया है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है