अब पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से जुड़ना और भी आसान
भोपाल : अब पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से जुड़ना और भी आसान हो गया है। आपकी सुविधा के लिए कंपनी ने अपना आधिकारिक वॉट्सएप चैनल शुरू किया है।इस चैनल से जुड़कर बिजली उपभोक्ता कई सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
- ताजा अपडेट्स: बिजली आपूर्ति, रखरखाव कार्य और नई योजनाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले पाएं।
- बिजली कटौती की सूचना: अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी संभावित बिजली कटौती की जानकारी समय पर प्राप्त करें।
- शिकायत निवारण: अपनी शिकायतों या सुझावों को आसानी से हम तक पहुंचाएं।
- महत्वपूर्ण घोषणाएं: कंपनी द्वारा जारी की गई सभी आवश्यक घोषणाओं से अवगत रहें।
वॉट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए चैनल लिंक: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6VgKm8V0te4QgJ8s0Q है।
