बैरसिया में मीटर रीडिंग वाचक उपभोक्ताओं से साठगांठ कर बिजली कंपनी को लगा रहे खूब चूना

बैरसिया। म.प्र.मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपभोक्ताओं को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके घरों के बिजली मीटर की सही तरीके से आउटसोर्स पर कार्यरत मीटर रीडिंग वाचको द्वारा मीटर का फोटो क्लिक कर वास्तविक रीडिंग का विल निकाला जा रहा है या नही। यह खबर उन उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। जो बिजली बिल में गड़बड़ी या मीटर रीडर से साठगांठ नही होने पर उनकी मनमानी से परेशान हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विद्युत सब स्टेशन बैरसिया अंतर्गत की अधिकांश घरेलू एव व्यवसाहिक बिजली उपभोक्ताओं से रीडिंग वाचकों की साठगांठ बताई जा रही है। क्योकि रीडिंग वाचक उन्हीं उपभोक्ताओं को विद्युत खपत से कम रीडिंग के बिल निकाल रहे हैं।जिनसे उनकी सेटिंग है। बाकी उपभोक्ताओं को वे मनमर्जी से खपत दर्शाकर भारी भरकम विल थमा रहे हैं। इस कारण उपभोक्ता परेशान हैं। रीडिंग वाचको की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से एक ही जगह कार्यरत रीडिंग वाचको को हटाया जाए। और मोके की जांच की जाए कि बिजली कंपनी द्वारा जो विद्युत मीटर उपभोक्ताओं के घरों अथवा दुकानों के वाहर सुरक्षित तरीको से बंद बॉक्स में लगाए गए थे। आज वही विद्युत मीटर उपभोक्ताओं के घरों के अंदर कैसे पहुच गए। ओर इसकी सूचना क्षेत्र के रीडिंग वाचक ने कंपनी के सहायक यंत्री अथवा उपप्रबंधक को क्यो नही दी। जागरूक उपभोक्ताओं ने कंपनी के अधिकारियों से मांग की है की वे बैरसिया विद्युत वितरण केंद्र बस स्टैंड चौराहा से वालविहार तक समस्त कालोनियों के घरों और दुकानो की तीन माह की विद्युत विल खपत का मिलान मीटर रीडिंग से करें। गलत पाए जाने पर सम्बंधित क्षेत्र के रीडिंग वाचक पर कार्यवाही की जाए।