वाद्य यन्त्रों से सॉउंड ऑफ रिवर्स की जीवंत प्रस्तुति दी
भोपाल :
मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा भारत भवन मे आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा संगीत के माध्यम से सॉउंड ऑफ रिवर्स की भव्य प्रस्तुति दी गई, जिसकी उपस्थित दर्शकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की. स्मिता नागदेव एवं राहुल शर्मा द्वारा सितार एवं कविता एवं अन्य वाद्यों के माध्यम से सॉउंड ऑफ रिवर्स की भव्य प्रस्तुति दी गई। सितार पर उर्वी कुलकर्णी एवं गीतांशी द्वारा सराहनीय साथ दिया गया। तबले पर अशेष उपाध्याय और पखावज पर प्रखर ने संगत की।

