राजधानी में धार्मिक यात्रा में युवक की हत्या
एंकर -मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धार्मिक यात्रा में मामूली विवाद में एक युवक की हत्या हो गई। शोभा यात्रा में डांस के दौरान हुए विवाद को लेकर युवक की दबंगों ने हत्या कर दी। मामले की जानकारी के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह हमीदिया अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।दरअसल मामला हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है, जहां धार्मिक यात्रा में विवाद के बाद 10 हथियारबंद युवकों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने युवराज वर्मा की हत्या कर दी। हत्या से मृतक के परिजनों में आक्रोश है। एसीपी राकेश सिंह बघेल ने कहा कि मैं हत्या के बाद तुरंत उसको अस्पताल पहुंचाया। उसकी मौत अस्पताल में हुई है। धार्मिक यात्रा से हत्या का कोई संबंध नहीं है। फिलहाल इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
