डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : CM मोहन यादव
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- डॉ भीमराव अंबेडकर ने जब संविधान की रचना की तब उन्होंने भी धारा 370 के प्रति आपत्ति दर्ज की थी। उन्होंने कहा था धारा 370 को जोड़ा जाना भविष्य की दृष्टि से विसंगति होगी। अंबेडकर की खुद की सहमति थी, 370 जोड़कर जम्मू कश्मीर के साथ जो प्रारंभ में ही फूट डालने का काम किया गया वह देश के लिए संकट था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शुरू से ही कहा एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कहा था कि हमारी सरकार पूर्ण बहुमत की होती तो सबसे पहले काम धारा 370 को समाप्त करना होता। डॉ मुखर्जी के सपने सपने को पूर्ण किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत जनता पार्टी की सरकार ने। उन्होंने सिद्ध किया कि देश में एक प्रधान एक निशान और एक विधान ही चलेगा। सीएम ने आगे कहा की धारा 370 के कारण ही देश में कई आतंकी घटनाएं घटित हुई है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।
