सीएम ने किया एग्जीक्यूटिव लाउंज का शुभारंभ

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जहां एयरपोर्ट की तर्ज कर रेलवे स्टेशन बनाया गया है। तो वही अब एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के रुकने के लिए आईआरसीटीसी ने एक एक्जीक्यूटिव लाउंज तैयार किया है। जहां यात्री महज 50 रूपए देकर अनेक तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक्जीक्यूटिव लाउंज का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया.सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा की बदलते दौर में क्या क्या कितने समय में बदलता है रेल में 11 साल में क्रांति हुई पीएम मोदी जी का आभार. सीएम यादव बोले की रेल के डब्बे, रंग, स्टेशन की हालत दुनिया से कम्पेयर कर हमारे यहां भी हो रहा है अक्टूबर में मेट्रो की शुरुआत होगी वन्दे भारत चल रही बुलेट ट्रेन भी देश में चलती हुई दिखाई देगी एक लाख करोड़ की योजनाएं रेल चला रहा है हमारी सरकार ने रायसेन जिले के उमरिया गांव में रेल के डब्बे बनाने के कारखाने का भूमिपूजन होने वाला है 2025 उद्योग वर्ष के रूप में हम मना रहे है पहली बार पीएम पूरी रात भोपाल में रुके जबरदस्त रिस्पांस GIS का मिला है हर महीने हम रीजनल कॉन्क्लेव करते हैं रतलाम में एक पूरा दिन उद्योग के लिए समर्पित होने वाला है