पेड़ से लटका मिला युवक का शव
एंकर- बजरिया थाना इलाके मे आम पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान दुर्गा प्रसाद के रूप मे हुई. पुलिस ने बतया की कररिया के पेड़ से फांसी पर लटका युवक का शव बरामद किया है। तलाशी के दौरान पेंट की जेब में मिले सुसाइड नोट मे जमीन नहीं बेचने देने की बात लिखी है. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर उसकी जाँच शुरू कर दी है. मृतक की उम्र 45 साल बताई जा रही है.प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक का कुछ दिनों से उसके परिवार मे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था वह जमीन बेचना चाह रहा था लेकिन परिवार के लोग उसे मना कर रहे थे. उसके बाद से वह परेशान चल रहा था। मर्ग कायमी के बाद पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
