भोपाल के ऐशबाग ROB पर पहली बार बोले सीएम
भोपाल के ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहली बार बयान सामने आया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि टेक्निकल फॉल्ट को दुरुस्त कर रहे हैं। इसके बाद ही लोकार्पण करेंगे। उन्होंने जिम्मेदारों पर कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है। ऐशबाग आरओबी अपने 90 डिग्री एंगल के मोड़ से पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी अनोखी डिजाइन को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने भी जांच कराई। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने इसकी जांच की। जिसमें टर्निंग होने की वजह से बड़ा हादसा होने की संभावना जताई। इसके बाद जिम्मेदार भी तय किए जा रहे हैं।
