आगजनी और वाहनों मे तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार
एंकर -भोपाल के कमला नगर इलाके मे आगजनी करने के मामले में फरार चल रहे आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को दबोच लिया,जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो जमकर सोशल मीडिया में भी वायरल हुए थे।कमला नगर पुलिस ने बताया आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात 21 जून को हुई थी। इसमें नया बसेरा निवासी मोती लाल सिरोती ने प्रकरण दर्ज कराया था। आरोपी 20-21 की दरिमियानी रात दो बजे अलग-अलग वाहनों में सवार होकर आए थे। उन्होंने अजय यादव को घर से बाहर निकालने के लिए बोल था। उनके हाथ में हथियारों के अलावा पेट्रोल से भरी बोतल थी। जिसको उड़ेलकर घरों में लगे परदों में आग लगा दी थी। इसके अलावा कार मे छुरी मारकर उसका कांच तोड़ दिया था। पुलिस ने शांतनु कटारे सलमान शाह कौशल राजपूत और अयान खान को गिरफ्तार कर लिया पुलिस को अभी भवानी पवार और कुनाल पाटिल की तलाश है।
