भोपाल पुलिस ने लाखों रुपए की लूट का किया खुलासा, ड्राइवर निकला मास्टर माइंड

एंकर-राजधानी भोपाल की बैरसिया थाना पुलिस ने शराब दुकान के कलेक्शन एजेंट से फिल्मी स्टाइल में आंखो में मिर्ची झोंककर लाखों की लूट करने वाले छह आरोपियों को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।पांच अरोपियों ने कलेक्शन एजेंट के ड्राइवर की मदद से घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने अरोपियों से लूट की रक़म और दो बाइक बरामद की है।दरअसल सोमवार रात को शराब दुकान कलेक्शन एजेंट देवेंद्र पटेल ,नज़ीराबाद इलाक़े की तीन दुकानों से तीन लाख बीस हज़ार कलेक्शन कर बोलेरो से बैरसिया लौट रहे थे। जैसे ही वो परसोरा-भोजापुरा घाटी पर पहुंचे उन्हें रोड़ पर पत्थर रखे दिखाई दिये। जिससे उनकी बोलेरो की स्पीड स्लो हो गई। इसी दौरान तीन से चार लोग उनके पास आए और उनकी आंखो में मिर्ची झोंककर उनके पास रखे रुपयों से भरा बेग छीनकर फ़रार हो गए।इस घटना के समय बोलेरो चला रहे चालक पर शक होने पर उससे पूछताछ की गई तो चालक मनोज पाल ने बताया कि उसने और उसके साथी धनराज गुर्जर, माखन गुर्जर, सचिन गौर, अजय उर्फ लालू कुशवाह और कान्हा गुर्जर ने मिलकर लूट की योजना बनाई थी और उसको अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर लूट की रक़म बरामद कर ली है