जल गंगा संवर्धन अभियान में उद्यानिकी कृषकों की सक्रिय भागीदारी

भोपाल : 

प्रदेश के 4.77 लाख हेक्टेयर में फल उद्यान तैयार
अभियान में 3998 हैक्टेयर में किया गया पौध-रोपण

शासन और समाज के समन्वय से जल संरक्षण, जल स्त्रोतों के पुर्नजीवन और जन-जागरूकता को समर्पित “जल गंगा संवर्धन अभियान” में प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने भी महती भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल और प्रेरणा से 30 मार्च से प्रारंभ किए गए अभियान में उद्यानिकी अमले और उद्यानिकी कृषकों की भागीदारी उल्लेखनीय रही है। इस अभियान में डेढ़ लाख से अधिक कृषकों द्वारा सक्रिय भागीदारी निभाई गई।