प्रदेश में दो स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव

मध्य प्रदेश में दो स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है मौसम विभाग ने भोपाल सहित प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है वही मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेन्द्र ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ साथ तेज बारिश भी होगी अगले 5 दिन तक ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक बारिश होने का अनुमान है वही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है मध्य प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार पर है और कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है वही मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी हिस्से में सक्रिय है जबकि दक्षिणी हिस्से से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जिसके चलते बारिश का यह दौर और तेज हो सकता है