परस्पर स्वावलंबन के साथ जीने का नाम ही सहकारिता है, CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर भोपाल स्थित समन्वय भवन में आयोजित ‘सहकारी युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता परस्पर स्वावलंबन से जीने का नाम है और इसी भावना के साथ देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सहकारिता और लोकतंत्र को जोड़कर देश को नया मंत्र दिया है, जिसे धरातल पर उतारने की दिशा में मध्यप्रदेश भी दृढ़ता से कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नया मंत्र दिया है। सहकारिता के साथ लोकतंत्र की भावना के साथ देश आगे बढ़ रहा है। परस्पर स्वावलंबन के साथ जीने का नाम ही सहकारिता है। इस मंत्र पर देश और प्रदेश में काम किया जा रहा है। हर दिन नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। विद्यार्थियों वास्तविक जीवन जीकर जानकारी और अनुभव हासिल करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 जुलाई को कही। सीएम डॉ. यादव अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के मौके पर भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित ‘सहकारी युवा संवाद’ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कई युवाओं के साथ संवाद भी किया।