जीतू पटवारी ने ओबीसी वर्ग से किया आव्हान : सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मामले को लेकर हुई जनसुनवाई के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार इसे जानबूझकर टाल रही है… और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी सरकार इसके आदेश जारी नहीं कर रही है… प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि… सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले की जानकारी नहीं दे रही है जो कहीं ना कहीं ओबीसी वर्ग के साथ सीधा-सीधा अन्याय है.