मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमृतलाल वेगड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मूर्धन्य साहित्यकार, चित्रकार  अमृतलाल वेगड़ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय वेगड़ ने मां नर्मदा नदी की करीब चार हजार किलोमीटर पदयात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने नर्मदा अंचल की समृद्ध जैव विविधता से दुनिया को भी परिचित करवाया।