भोपाल मंडल के स्काउट-गाइडों का त्रि-दिवसीय जांच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं मंडल मुख्य आयुक्त (स्काउट गाइड) तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल  रश्मि दिवाकर के संरक्षण में भोपाल रेल मंडल के स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेन्जर के लिए तृतीय सोपान एवं निपुण जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर रेल कोच फैक्ट्री परिसर स्थित रेल प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में संपन्न हुआ।

शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ अतिथि अक्षय गंगरवाल, वर्क्स मैनेजर, CRWS द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तीन दिवसीय इस शिविर में स्काउटिंग-गाइडिंग के विभिन्न स्तरों — प्रवेश, प्रथम, द्वितीय, तृतीय सोपान तथा निपुण के पाठ्यक्रमों के अनुसार नियम, प्रतिज्ञा, प्राथमिक उपचार, गांठें, अनुमान लगाना, मानचित्र अध्ययन आदि की गहन जांच की गई। सफल प्रतिभागियों के नाम रेल महाप्रबंधक पुरस्कार हेतु अनुशंसित किए जाएंगे।

आयोजित मुख्य केम्पफायर समारोह में मंडल आयुक्त (स्काउट) विजय सिंह, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी तथा मंडल आयुक्त (गाइड) मेढकर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत श्रीराम स्तुति, पंजाबी नृत्य और शिव तांडव ने सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शिविर में लगभग 50 स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेन्जर स्टाफ ने भाग लिया। समापन दिवस पर पर्यावरण जागरूकता को समर्पित जन जागरण रैली का भी आयोजन किया गया, जो शिविर का विशेष आकर्षण रहा।

शिविर का संचालन  जितेन्द्र पुरोहित द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील पुरोहित, विमल कनौजिया, दीपक पूर्वाल, विजय पूर्वाल, आर. जय गणेश, चेतना कुशवाहा, रजनी सिंह, गायत्री गोलंदाज़, योग, शिखा, मयंक एवं मृदुल जी का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर स्काउट-गाइडों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु शिविर संचालक जितेन्द्र पुरोहित, जिला सचिव सुनील पुरोहित, जिला संगठन आयुक्त आर. जय गणेश, रोवर लीडर विमल कनौजिया, विजय पूर्वाल, दीपक पूर्वाल, चेतना कुशवाहा, रजनी सिंह एवं गायत्री गोलंदाज़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।