राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर किसान कांग्रेस की बैठक रखी गई
राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर किसान कांग्रेस की बैठक रखी गई जिसमें किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश के तमाम जिलों से जो खबर आ रही है हर जिले के अंदर नकली खाद का जबरदस्त व्यापार हो रहा है सरकार ने आंखें बंद कर रखी है डीएपी की पूर्ति नहीं कर पा रही है सरकार जगह-जगह किसान आंदोलन कर रहे हैं यूरिया के साथ नैनो यूरिया भी दिया जा रहा है कुछ खाद है इसके रेट भी बढ़ा दिए गए हैं ऐसे तमाम मुद्दे हैं जिनको लेकर आज ये बैठक रखी गई है एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जमीन अधिग्रहण को लेकर जो पूरे भारत के अंदर तमाम प्रदेशों में चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है किसानों के साथ खुली लूट है एक मुद्दा और है जो विधानसभा के आखिरी दिन छल से आखिरी दिन यहां लेकर आई और इसके खिलाफ हम लोग आंदोलन करेंगे और हम लोग आगे की रणनीति भी तय करना है कि सरकार को किस तरह से घेरना है और जो भ्रष्ट अधिकारी सरकार के साथ मिलकर खेल-खेल रहे है उसको किस तरह से रोका जाए
