जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से 500 मीटर की दूरी पर स्थित निजी स्कूल कांग्रेस ने पहुंचकर छात्रों के बैग का वजन किया
भोपाल – मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग को जगाने के लिए वजन करने वाली मशीन लेकर निजी स्कूल पहुँचे उनके साथ कुंदन पंजाबी और विक्रम चौधरी ने वहाँ पाया कि छात्रों को तय नियमो के विपरीत काफी भारी स्कूल बैग का बोझ उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा हैं ।
अभिनव बरोलिया ने बताया कि 16 जून से प्रदेश में स्कूल बैग के वजन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया जाने वाला जागरूकता अभियान एक माह बीत जाने के बाद भी केवल कागजों और आदेशों में ही चल रहा है, जमीनी हकीकत में इस पर कोई अमल नहीं हो रहा। शिक्षा माफियाओ ने कमीशन के लालच में सिर्फ निजी स्कूल ही नही शासकीय स्कूल को भी निशाना बनाया हुआ है

