दलित पिछड़ा समाज संगठन करेगा विधानसभा घेराव

एंकर दलित पिछड़ा समाज संगठन ने ओबीसी को 52% आरक्षण और छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर 30 जुलाई को मध्यप्रदेश विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। यह फैसला भोपाल नाइन हुई एक बैठक में लिया गया।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने कहा कि अब आरक्षण के मुद्दे पर आधे-अधूरे समझौते नहीं होंगे, सरकार अगर 52% आरक्षण नहीं देती है तो बड़ा जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भी ओबीसी वर्ग को केवल 14% आरक्षण मिल रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट की सीमा 27% है और सामाजिक जनगणना के हिसाब से यह हिस्सा 52% बनता है। उन्होंने कहा जब अनुसूचित जाति को 16% और अनुसूचित जनजाति को 20% आरक्षण मिल सकता है, तो ओबीसी को पूरा हक क्यों नहीं दिया जा रहा?दामोदर यादव ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ आरक्षण का नहीं, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की लड़ाई है। 1 करोड़ लोग नीला गमछा पहनते हैं, लेकिन आज भी निराशावादी हैं। जब तक पिछड़े और दलित एक साथ नहीं आएंगे, तब तक हम आगे नहीं बढ़ेंगे। बैठक में संगठन के मध्यप्रदेश इकाई के लिए बलवद्र बाबू बघेल (पारस) को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस निर्णय को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सोहेल यादव, महिला नेता सुनिता बाई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।