रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों द्वारा 43 आवेदकों का हुआ चयन
भोपाल : जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड के द्वारा युवा संगम एक दिवसीय जॉब फेयर मेला का आयोजन आई टी आई परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 82 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया। जिनमें शिवशक्ति बायोटेक गुजरात,गौतम सोलर प्राइवेट लिमिटेड भिवाडी, सावरिया फर्टिलाइजर भिवाडी, एलआईसी भिण्ड और एसबीआई लाईफ इंश्योरेन्श भिण्ड कंपनिया उपस्थित हुई। जिसमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा 43 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया।
