कलेक्टर ने किया हुजूर एवं टीटीनगर तहसील न्यायालयों का निरीक्षण

भोपाल : कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को तहसील हुजूर एवं तहसील टीटी नगर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील के दोनों कोर्ट – तहसीलदार, नायाब तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी कोर्ट का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने आरसीएमएस प्रकरणों का मिलान कर अधिकारियों को समय-सीमा में समस्त प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकरण विधिवत पंजीबद्ध हों, कोई भी प्रकरण बिना पेशी के ना हो तथा पारित आदेशों का तत्काल अमल कर खसरे में दर्ज करते हुए आवेदक को नि:शुल्क प्रति प्रदान की जाए।

इस अवसर पर एसडीएम हुजूर  विनोद सोनकिया, एसडीएम टीटी नगर अर्चना शर्मा, तहसीलदार हुजूर  अनुराग त्रिपाठी उपस्थित रहे।