सदन के बाहर भी कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कांग्रेस विजय शाह के इस्तीफे की मांग कर रही है, हाई कोर्ट से बड़ी हो गई है क्या बीजेपी,हाई कोर्ट ने भी कहा है कि विजय शाह का यह बयान कतई माफी योग नहीं है, फिर भी बीजेपी के नेता विजय शाह का बचाव कर रहे हैं

कांग्रेस को पाकिस्तान और चीन का दलाल बताए जाने पर कहा कि जबरन बीजेपी विषय को भटकाने का काम करती है,सीज फायर क्यों हुआ यह हम पूछ रहे है,पूरे देश की जनता का मन था कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिया जाए और pok हमारा हो,बीजेपी ने देश की भावना नहीं समझी,हम विजय इस्तीफे की मांग करते है।

पाकिस्तान का एजेंट बताने पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कांग्रेस का इतिहास पढ़ें हमारा इतिहास आजादी की लड़ाई और कुर्बानी का इतिहास रहा है।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान

कहा आज गैस राहत जैसे संवेदनशील विषय पर सवाल था उस पर कांग्रेस ने हंगामा कर दिया,जो विषय हाईकोर्ट में है उसे जबरन कांग्रेस सदन में उठा रही है,कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में पाकिस्तान और चीन की भाषा बोल रहे है,उनके बयानों से सेना का मनोबल कमजोर हो रहा है,इस लिहाज से तो कांग्रेस के नेताओं को सदन में आने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।