CM डॉ मोहन यादव ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कल हुई प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री जी से कल मुलाकात की ओर प्रधानमंत्री जी ने हमारी मेट्रो के उद्घाटन के लिए किसान सम्मान के लिए ओर PM मित्र पार्क जो एक लाख से ज्यादा लोगों को जो आदिवासी अंचल में रोजगार देगा । उसका भूमि पूजन आने की मौखिक स्वीकृति दी है बहुत जल्दी तारीख बताने वाले हैं मुझे इस बात का मध्य प्रदेश की जनता को बताते हुए अत्यंत आनंद है हमारे विकास के कामों को लेकर के प्रधानमंत्री का जिस प्रकार से आशीर्वाद मिल रहा है वह हम सबके लिए उत्साह बढ़ाने वाली बात है । इसके बाद आज विधानसभा सभा सत्र के पांचवे दिन कोंग्रेस का प्रदेश में खाद की कमी को लेकर प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेस दो मुहि नीति अपनाती है कांग्रेस के शासनकाल में कितना हाहाकार मचता था कितनी कालाबाजारी होती थी यह किसी से छिपा हुआ नहीं है वैश्विक घटना भी हमारे सामने है जब इंपोर्ट कराने के लिए कितनी चुनौती उसके बावजूद भी यशस्वी प्रधानमंत्री ने हमारे राज्य के लिए वह सब प्रबंध किए हैं इसलिए किसी प्रकार की कोई कठिनाई , कोई खाद, किसी बात में तकलीफ नहीं आएगी
