ग्वालियर किले को होटल रूप में परिवर्तित करने पर मंत्री धर्मेंद्र लोधी का बयान

ग्वालियर किले को होटल के रूप में परिवर्तन करने को लेकर पर्यटन विभाग राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बयान देते हुए कहा की ध्यान आकर्षण के दौरान यह बात आई थी कि ग्वालियर के किले को होटल के रूप में परिवर्तित किया जाए जिस पर मैने सदन में अपनी बात रखी है ऐसी किसी भी प्रकार की योजना पर्यटन विभाग के पास नहीं है ना ही हम ग्वालियर किले को होटल के रूप में परिवर्तित कर रहे हैं तो वही कांग्रेस द्वारा कलेक्टर के काम करने को लेकर भी सवाल किए थे जिन पर जवाब देते हुए धर्मेंद्र लोधी ने कहा यह कांग्रेस तय नहीं करेगी कि किसे क्या करना है यह डॉक्टर मोहन यादव की सरकार है यह हम तय करेंगे कि किसको क्या काम करना है कांग्रेस को जनता ने नाकार दिया है वह यह ख्याली पुलाव ना पकाए वह अब कुछ करने लायक नहीं रहे हैं
संजय पाठक को लेकर उमंग सिंगार के दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि उमंग सिंगार किसी भी प्रकार का बयान देते रहते हैं मुझे लगता है कि जिस प्रकार के बयान उमंग सिंगार देते हैं वह कांग्रेस की हताशा और निराशा को दर्शाता है।