त्यौहार पर रेलवे की नई सुविधा – राउंड ट्रिप टिकट पर 20% छूट
भोपाल:
त्यौहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम शुरू की है। इस योजना के तहत यदि यात्री आने और जाने दोनों तरफ का टिकट एक साथ बुक करेंगे तो उन्हें वापसी यात्रा पर 20 प्रतिशत छूट मिलेगी।
यह योजना 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक की यात्रा तथा वापसी के लिए 17 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक की यात्रा पर लागू होगी। यात्री को दोनों टिकट एक ही ट्रेन और एक ही श्रेणी में बुक करने होंगे।
इस स्कीम में टिकट रद्द कराने, बदलवाने या अन्य रियायतों का प्रावधान नहीं है। फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों को इस योजना से बाहर रखा गया है। यह छूट केवल कन्फर्म टिकट पर ही लागू होगी।
