क्षत्रिय करणी सेना ने उठाई समाज, किसान, युवाओं और धर्म-संस्कृति की रक्षा की मांग

भोपाल  पत्रकार वार्ता में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, मध्यप्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा और प्रदेश उपाध्यक्ष आशु सिंह ने सरकार के समक्ष 10 सूत्रीय प्रमुख मांगों को रखते हुए स्पष्ट किया कि समाज के सम्मान, युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं, धर्म-संस्कृति की रक्षा तथा देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों के हित में अब ठोस कदम उठाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य को लेकर समस्त क्षत्रिय समाज द्वारा आगामी दिनों में भोपाल में “क्षत्रिय क्रांति महासम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के क्षत्रिय संगठनों एवं समाज के प्रबुद्धजनों को सादर आमंत्रित किया गया है। डॉ. शेखावत ने कहा कि यह सम्मेलन केवल समाज की बात नहीं करेगा, बल्कि देश और धर्म की रक्षा की दिशा में ठोस रणनीति तय करेगा। इस महासम्मेलन में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रभारी राहुल सिंह राजपूत तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र (डेवल) सिंह राणा की प्रमुख भूमिका रहेगी। संगठन ने यह स्पष्ट किया है कि अब केवल ज्ञापन नहीं, बल्कि आंदोलन की नीति पर समाज चलेगा और सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना होगा।