सड़क हादसे में युवक की गई जान

भोपाल में थाना कोहेफिजा छेत्र के vip रोड पर एक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई दुर्घटना इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है पुलिस के मुताबिक मृतक संतु अग्निहोत्री कोलार निवासी हे जो कल देर रात्रि vip रोड से अपनी कार से कही जा रहे थे तभी कार के आगे एक ट्रक जो कि कंटेनर नुमा था उसने अचानक ब्रेक लगा दिए जिसकी वजह से कर ट्रक के पीछे से जा घुसी आननफानन में घायल युवक को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाल कर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया हे ट्रैक को पुलिस ने जप्त कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है