राष्ट्र निर्माण में भाषाओं की भूमिका” – भोपाल में 14–15 सितंबर को दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान

एंकर राष्ट्र के निर्माण में भारतीय भाषाओं के योगदान पर केन्द्रित दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का आयोजन 14 और 15 सितंबर को भोपाल के रवीन्द्र भवन में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस आयोजन का मार्गदर्शन करेंगे और 15 सितंबर को हिंदी भाषा सम्मान प्रदान करेंगे।दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान में देश-प्रदेश के विद्वान, भाषाविद, साहित्यकार और पत्रकार शामिल होंगे।इस अनुष्ठान में भाषा और संचार प्रौद्योगिकी, नाटक और सिनेमा की भाषा, नृत्य-संगीत की भाषा, जनजातीय एवं धूमंतु भाषा-संचार जैसे विविध विषयों पर विचार गोष्ठियाँ होंगी।साथ ही काव्य गोष्ठी, प्रकाशन लोकार्पण और प्रदर्शनियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।15 सितंबर को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में हिंदी भाषा के विकास में योगदान के लिए स्थापित पाँच राष्ट्रीय हिंदी भाषा सम्मान प्रदान करेंगे।