भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन
बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता की एआई जेनरेटेड तस्वीर को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है..आज राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यलय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन किया गया हालांकि पुलिस ने बेरिगेट लगाकर उन्हें कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने से रोक लिया भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया और कहा कि कांग्रेस सेम सेम के नारे लगाए इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजय पाटीदार जो की युवा मोर्चा भोपाल के अध्यक्ष हैं उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रधानमंत्री को ले कर कांग्रेस ने आगे से ऐसा कुछ होता है तो अबकी बार तो हमने सड़क पर राहुल गांधी का पुतला जलाया है अगली बार हम कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुसकर प्रदर्शन करेंगे वह इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी जोन 1 रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा और स्थिति नियंत्रण में रही प्रदर्शन में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ
