भोपाल AIIMS नौकरी के नाम पर ठगी का मामला
भोपाल में AIIMS के नाम पर नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सिक्योरिटी गार्ड बनवाने का झांसा देकर दो महिलाओं ने आधा दर्जन लोगों से लगभग चार लाख रुपए वसूल लिए। जब नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित थाने पहुंचे। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है।आरोप है कि दो महिलाएं खुद को AIIMS से जुड़ा बताकर लोगों को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का वादा करती थीं। आधा दर्जन लोगों से चार लाख रुपए लिए गए। महीनों तक उन्हें जॉइनिंग का झांसा दिया जाता रहा। जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।”पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाएं लोगों से फॉर्म भरवाकर और आईडी लेकर पैसे वसूलती थीं। बदले में जॉइनिंग लेटर या कॉल लेटर देने का आश्वासन देती थीं। पीड़ितों को बाद में पता चला कि AIIMS में ऐसा कोई चयन ही नहीं हुआ है।पुलिस ने शिकायत की जाँच के बाद मामला दर्ज कर लिया है
