मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने पेंशनर्स के लिए बनाई नई व्यवस्था अंशदायी कैशलेश स्वास्थ्य योजना के विकल्प फार्म वेतन व पेंशन कार्यालय में होंगे जमा

भोपाल 17 सितंबर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने के इच्छुक कंपनी के पेंशनर्स व परिवार पेंशनर्स के लिए उनके विकल्प फार्म जमा करने के लिए नई व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मण्डल की उत्तरवर्ती विद्युत कंपनियों से सेवानिवृत्त‍ के उपरांत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से पेंशन व परिवार पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स योजना में शामिल होने के लिए निर्धारित प्रपत्र व विकल्प मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लेखाधिकारी (वेतन व पेंशन) कार्यालय में जमा कर सकते हैं। साथ ही कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in पर भी भेज सकते हैं।
कंपनी ने कहा है कि संबंधित पेंशनर्स क्षेत्रीय लेखाधिकारी को ईमेल पर भी आवेदन अपने सभी जरूरी दस्‍तावेजों सहित भेज सकते है। मुख्यालय लेखा इकाई कार्यालय को ईमेल आईडी rao201.mpcz@gmail.com, शहर वृत्‍त भोपाल के लिए rao.aocitybplmpcz@gmail.com, भोपाल ग्रामीण के लिए raopension233@gmail.com, नर्मदापुरम वृत के लिए raohoshangabad@gmail.com, मुरैना के लिए rao250.mpcz@gmail.com, ग्‍वालियर ग्रामीण के लिए rao242.mpcz@gmail.com, एवं गुना के लिए rao243.mpcz@gmail.com इन ईमेल पर दस्‍तावेज भेजे जा सकते है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी अखिलेश कुमार पांडे ने बताया है कि यह योजना समस्त विद्युत कंपनियों के सभी नियमित, संविदा कार्मिकों व पेंशनर्स और उनके पात्र आश्रि‍तों हेतु प्रस्तावित है। इस योजना के अंतर्गत इम्पलीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी (आईएसए) नियुक्त करने की प्रक्रि‍या वर्तमान में चालू है। इस योजना के क्रि‍यान्वयन के लिए कार्मिकों व पेंशनर्स से उनके विकल्प एकत्रित किया जाना है। इस योजना के क्रि‍यान्वयन के लिए सॉफ्ट कापी में संकलित डेटा को चयनित आईएसए के साथ साझा किया जाएगा ताकि मध्यप्रदेश पावर अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना का सुचारू संचालन किया जा सके।