सीनियर उत्कृष्ट एवं महाविद्यालयीन छात्रावासों में कोचिंग के लिए शिक्षकों से 20 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित
भोपाल : 18 सितंबर 2025
सहायक आयुक्त, जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विकास भोपाल ने बताया कि जिले में अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित सीनियर उत्कृष्ट छात्रावासों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं महाविद्यालयीन छात्रावासों में अंग्रेजी विषय की कोचिंग के लिए संबंधित विषय शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन स्व-प्रमाणित शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ कार्यालय कन्या शिक्षा परिसर कटारा हिल्स, भोपाल में 20 सितंबर तक प्रात: 11 बजे से सायं 04 बजे तक जमा कर सकते हैं।
