मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चौक बाजार, भोपाल में GST रिफॉर्म जन जागरण अंतर्गत व्यापारिक, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संवाद किया-
* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के माध्यम से देश समृद्ध हो रहा है।
* प्रधानमंत्री मोदी जी सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
* हमारी सरकार बनने के बाद ही हमने उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में सुधार किए।
* जब राज्य समृद्ध होगा तो इकोनामिक दृष्टि से यहाँ का पैसा यही रोटेट होगा।
* देश, स्वदेशी के भाव को लेकर आजाद हुआ। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भारत चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रहा है।
* स्वदेशी के मूल भाव को अपनाते हुए हम नंबर वन का देश बनने के लिए आगे बढ़ेंगे।
* उपभोक्ताओं को मिलने वाली छोटी से छोटी चीज मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया होना चाहिए।
* हमारे देश की आर्थिक समृद्धि का सूत्र है, “यहां का बना हुआ उत्पाद यही खपे और यहां से बनी हुई चीजे दुनिया में निर्यात हों।”
* किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबो के लिए हमारी सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।
* सभी को आगामी दशहरा और दीपावली पर्व की बधाई देता हूं।
