भोपाल स्लग–जीएसटी
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने आज कम हुई जीएसटी की दरों को लेकर कहां की पिछले 9 सालों में पूरे देश के लोगों की चमड़ी निकल लेने के बाद 50 लाख करोड रुपए वसूल करने के बाद अब आप मलहम लगाने के लिए जा रहे हैं पिछले 6 महीना में जिन लोगों ने प्रोडक्शन कर दिया है और उन पर बड़ी दरो की जीएसटी लग गई है और जिन्होंने त्योहारों को देखते हुए स्टॉक कर लिया है जिन पर बढ़ी दरों की जीएसटी लग गई है उनके पैसों को सरकार को वापस करना चाहिए इसके अलावा डीजल और पेट्रोल पर जो वेट टैक्स लगा है राज्य सरकारों का उसको कम करना चाहिए मनमोहन सरकार के समय जो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की दरें थी जब वह बढ़ी नहीं है तब उपभोक्ता को इतना महंगा पेट्रोल और डीजल क्यों मिल रहा है डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से एग्रीकल्चर उत्पादन की उत्पादन लागत बढ़ रही है ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ गई है प्रत्येक दिशा में महंगाई पर इसका असर हुआ है इसलिए डीजल और पेट्रोल पर जो आप वेट टैक्स ले रहे हैं उसे आप कम करिए
