मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निशुल्क हेलमेट वितरण एवं दोपहिया वाहन रैली में सम्बोधित करते हुए कहा-

* नवरात्रि के पावन पर्व पर शक्ति का सृजन जरूरी है।

* शक्ति सदुपयोग में राइड भी जरूरी है लेकिन राइड में हम कहीं दुर्घटना के शिकार ना हो जाए इसके लिए हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है।

* यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे युवा देश दुनिया के सामने पुरे सामर्थ्य के साथ खड़ा है।

* सभी प्रकार के संसाधनों से समृद्ध हमारे देश ने दुनिया के सामने एक विशेष पहचान बनाई है।

* मैं अपने युवा साथियों से कहना चाहूंगा तेज रफ्तार में गाड़ी चला कर लापरवाही ना करें , एक जिम्मेदार नागरिक बनिए।

* हमारी सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग, चेक पोस्ट, एक्सप्रेस-वे पर सेंसर तकनीक, पेट्रोलिंग दस्ते के माध्यम से दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास किया।

* दुर्भाग्य से अगर दुर्घटना घट गई तो सरकार आपके साथ खड़ी है।

* जागरूक रहें , औरों को जागरूक करें , जिम्मेदार बनें । ये हेलमेट हमारा सुरक्षा कवच है।