डीआरएम ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर रेलकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा शपथ

भोपाल  पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल में दिनांक 27.10.2025 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

डीआरएम त्यागी ने भ्रष्टाचार को देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में बड़ी बाधा बताते हुए, भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने तथा सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्टा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्धता, भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में साथ देने, जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने, रिश्वत ना लेने व ना देने, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से जनहित में करने का वचन दिलाया।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस शपथ समारोह का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों में ईमानदारी, नीतिपरक कार्यप्रणाली तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य-सहनशीलता की भावना को सशक्त बनाना है, ताकि रेलवे सेवाओं में पारदर्शिता और जनता का विश्वास और भी मजबूत हो सके।