नीता अंबानी के जन्मदिन पर उनके सफर, सेवा और समर्पण से समाज में बनी एक मिसाल एक सत बुलेटिन विशेष

नीता अंबानी भारत ही नहीं पूरे दुनिया के लिए एक भारतीय संस्कृति की झलक और पहचान है । उनके जन्मदिन के मौके पर नीता एम. अंबानी का सफर सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की मिसाल को पेश करता है। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जिसमे इनका अगड़ा नहीं हो चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या फिर कला और खेल जैसे क्षेत्र हर क्षेत्र में उन्होंने ऐसे संस्थान खड़े किए हैं जो लोगों को जोड़ते हैं, अवसर देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव की राह बनाते हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर संस्कृति और खेल तक, नीता अंबानी का काम यह दिखाता है कि सच्चा नेतृत्व आदेश देने में नहीं, अवसर देने में है। उन्होंने ऐसे संस्थान और मंच तैयार किए हैं जहां हर व्यक्ति अपनी क्षमता को पहचान सके, उसे निखार सके और आगे बढ़ सके।
रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल’ , धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर , मुंबई इंडियंस’ की संस्थापक और ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति’ की सदस्य के रूप में उन्होंने न सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए नए अवसर देना , जैसे कई सामाजिक संस्थानों के द्वारा इनका योगदान भारतीय इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ रहा है।