डीआरएम ने सेवानिवृत्त 28 रेलकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
भोपाल। मंडल में अक्टूबर 2025 माह में रेल सेवा से निवृत्त हुए 28 रेल कर्मचारियों को मंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। साथ ही, उन्हें गोल्ड मेडल, पेंशन भुगतान आदेश (आई-पास पोर्टल से), मानार्थ पास, परिचय पत्र एवं उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड भी प्रदान किए गए।
इस समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक, यूनियन के प्रतिनिधि एवं आल इंडिया रिटायर्ड रेलवेमेन्स फेडरेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस समारोह कुल 28 सामान्य सेवानिवृत रेलकर्मियो को कुल राशि 17.58 करोड़ का भुगतान किया गया। उक्त अवसर पर एसबीआई एवं पीएनबी बैंक की ओर से सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन स्कीम के बारे में अवगत कराया गया।
