जयपुर स्टेशन पुनर्विकास कार्य के चलते भोपाल मंडल होकर संचालित कई ट्रेने प्रभावित
भोपाल :
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के अन्तर्गत स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेने प्रभावित रहेंगी।
आंशिक निरस्त ट्रेने (प्रारम्भिक स्टेशन से)-
1. गाडी संख्या 12720, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा दिनांक 24.11.25 (कुल 01 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर तक संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 12719, जयपुर-हैदराबाद रेलसेवा दिनांक 26.11.25 (कुल 01 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
3. गाडी संख्या 12968, जयपुर-चेन्नई रेलसेवा दिनांक 23.11.25 (कुल 01 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-दुर्गापुरा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
4. गाडी संख्या 07019, जयपुर-हैदराबाद स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.11.25, 30.11.25 एवं 07.12.25 (कुल 03 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
5. गाडी संख्या 07020, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा दिनांक 21.11.25, 28.11.25 एवं 05.12.25 (कुल 03 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर तक संचालित होगी।
6. गाडी संख्या 12181, जबलपुर–अजमेर रेलसेवा दिनांक 21.11.25 से 08.12.25 (कुल 18 ट्रिप) सवाई माधोपुर तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सवाई माधोपुर–अजमेर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
7. गाडी संख्या 12182, अजमेर–जबलपुर रेलसेवा दिनांक 22.11.25 से 09.12.25 (कुल 18 ट्रिप) अजमेर के स्थान पर सवाई माधोपुर से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-सवाई माधोपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 18207, दुर्ग–अजमेर रेलसेवा दिनांक 08.12.25 (01 ट्रिप) परिवर्तित मार्ग कोटा–चंदेरिया–अजमेर होकर चलेगी।
2. गाडी संख्या 18213, दुर्ग–अजमेर रेलसेवा दिनांक 23.11.25, 07.12.25 (02 ट्रिप) परिवर्तित मार्ग कोटा–चंदेरिया–अजमेर होकर चलेगी।
3. गाडी संख्या 18573, विशाखापट्टनम–भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 27.11.25 (01 ट्रिप) परिवर्तित मार्ग सोगरिया–गुडला–चंदेरिया–अजमेर–मारवाड़ होकर चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

