27 नवम्बर से डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन समय में आंशिक संशोधन मंडल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा एवं बीना स्टेशनों पर ठहराव

भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा सुचारु परिचालन एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल होकर गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन गुजरती है, इस स्पेशल गाड़ी का डॉ. अम्बेडकर नगर से मक्सी के मध्य दिनांक 27.11.2025 से संचालन में आंशिक संशोधन किया गया है। अर्थात संत हिरदाराम नगर से पटना रेलवे स्टेशनों के समय सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं किया है। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा एवं बीना स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाती है। आंशिक संशोधित समय सारिणी का विवरण निम्नानुसार है :-

गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार दिनाँक 27.11.2025 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन डॉ. अम्बेडकर नगर से निर्धारित प्रस्थान समय सायं 18:30 बजे के बजाय अब सायं 18:00 बजे प्रस्थान कर इंदौर स्टेशन समय 19:05 बजे के बजाय अब 18:30 बजे, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज जंक्शन स्टेशन समय 20:08 बजे के बजाय अब 19:18 बजे, उज्जैन स्टेशन समय 20:45 बजे के बजाय अब 19:50 बजे, मक्सी स्टेशन समय 21:25 बजे के बजाय अब 20:35 बजे, संत हिरदाराम नगर अपने निर्धारित समय 22:48 बजे पहुँचकर और दूसरे दिन गंतव्य स्टेशन पटना अपने निर्धारित समय 18:30 बजे पहुंचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।