मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व रक्षा मंत्री स्व. पर्रिकर की जयंती पर किया नमन

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मनोहर पर्रिकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व.पर्रिकर का जीवन अनुशासन एवं सादगी से परिपूर्ण रहा। राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और कर्तव्य के प्रति स्व.पर्रिकर का समर्पण अनंतकाल तक युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।