राज्यपाल पटेल द्वारा रामनारायण भार्गव के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल :

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपर सचिव राजभवन उमाशंकर भार्गव के पिता रामनारायण भार्गव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल पटेल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुख: को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है स्वर्गीय रामनारायण भार्गव विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका 85 वर्ष की उम्र में गतदिवस नरवर जिला शिवपुरी में निधन हो गया था।